बैसवारा के प्रमुख साहित्यकार और उनकी रचनाएँ

बैसवारा की स्थापना महाराजा अभमचन्द्र बैस ने सन् 1230 ई. में किया था। बैसवारा क्षेत्र रायबरेली, उन्नाव लखनऊ के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है। बैसवारा का केंद्रबिंदु लालगंज है। बैसवारा को कलम, कृपाण और कौपीन से समृद्ध क्षेत्र कहा जाता है, जिसने अनेक क्रान्तिकारियों और साहित्यकारों को जन्म दिया है।
प्रस्तुत हैं प्रमुख साहित्यकारों के नाम, जन्मस्थान, जीवनकाल (सन में) और उनकी रचनाओं का संक्षिप्त विवरण-

अन्य पढ़े : बैसवारा का सरेनी विकास खण्ड : इतिहास, भूगोल और संस्कृति

01- मुल्ला दाऊद

  • जन्मस्थान – डलमऊ (रायबरेली )
  • जीवनकाल – 1323 – 1418
  • रचनाएँ– चंद्रायन (फिरोजशाह तुगलक के शासन काल में )

02- मलिक मोहम्मद जायसी

  • जन्मस्थान -जायस
  • जीवनकाल : 1467 – 1542
  • रचनाएँ- प‌द्मावत, अखरावट, आखिरी कलाम, चित्ररेखा, कहरनामा

03- प्रताप नारायण मिश्र

  • जन्मस्थान -बैजेगाँव अचलगंज
  • जीवनकाल : 24/09/1856 – 06/07/1894
  • रचनाएँ– मन की लहर, पंचामृत, जुआरी खुआरी

04- महावीर प्रसाद द्विवेदी

  • जन्मस्थान– दौलतपुर, सरेनी
  • जीवनकाल- 15/05/1864 – 21/12/1938
  • रचनाएँ– हिन्दी भाषा की उत्पत्ति, नाट्यशास्त्र, सरस्वती पत्रिका का संपादन

05- गयाप्रसाद शुक्ल

  • जन्मस्थान– सनेही हड़हा, अचलगंज
  • जीवनकाल-16/08/1883 – 20/05/1972
  • रचनाएँ- प्रेम पच्चीसी, कुसुमांजलि, राष्ट्रीय वीणा, राष्ट्रीय क्रंदन

06- सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’

  • जन्मस्थान : मेदिनापुर बंगाल, (मूल निवास – गढ़ाकोला बीघापुर उन्नाव)
  • मृत्यु : प्रयागराज
  • जीवनकाल : 21/02/1896 – 15/10/1961
  • रचनाएँ- अनामिका, अपरा, आराधना, कुकुरमुत्ता, जागो फिर एक बार, तुलसीदास, तोड़ती पत्थर, परिमल, राम की शक्ति पूजा, सरोज स्मृति, चतुरी चमार, सुकुल की बीवी, बंगभाषा का उच्चारण

07- तोरन देवी शुक्ल ‘लली’

  • जन्मस्थान : दिपवल उन्नाव , ससुराल हमीरगांव सरेनी
  • जीवनकाल : 12/08/1896 – 1960
  • रचनाएँ- रसिक मित्र, साहित्य सरोवर, स्त्री दर्पण, जागृति

08- रघुनन्दन शर्मा

  • जन्मस्थान : छोटी खेड़ा, सरेनी
  • जीवनकाल : (02/11/1898 – 08/06/1973)
  • रचनाएँ- अक्षर विज्ञान, वैदिक सम्प्रप्ति

09- द्वारिका प्रसाद मिश्र (MP के मुख्यमंत्री)

  • जन्मस्थान : पड़री उन्नाव
  • जीवनकाल : 05/08/1901 – 05/05/1988
  • रचनाएँ- कृष्णायन, शारदा, सारथी, लिविंग एण्ड एरा (आत्मकथा)

10- भगवती चरण वर्मा

  • जन्मस्थान : सफीपुर, उन्नाव
  • जीवनकाल : 30/08/1903 – 05/10/1998
  • रचनाएँ- चित्रलेखा, पतन, टेढ़े मेढे रास्ते, भैसा गाड़ी

11- प्रो. नन्द दुलारे वाजपेयी

  • जन्मस्थान : मागरायर बीघापुर
  • जीवनकाल : 04/09/1906 – 21/08/1967
  • रचनाएँ- भुलक्कड़ों का देश, छायावाद (निबन्ध), नया साहित्य नए प्रश्न,

12- प्रो. राम विलास शर्मा

  • जन्मस्थान : ऊँचगाँव सानी
  • जीवनकाल : 10/10/1912 – 03/05/2000
  • रचनाएँ : गाँधी, अग्बेडकर, निराला की साहित्य साधना, पश्चिम एशिया और ऋग्वेद।अज्ञेय के प्रथम तार सप्तक में शामिल

13- चन्द्रभूषण त्रिवेदी “रमई काका”

  • जन्मस्थान : रावतपुर टिकौली
  • जीवनकाल : 02/02/1915 – 18/04/1986
  • रचनाएँ- बौछार, गुलछरै, फुहार, नेता जी

14- शिवमंगल सिंह ”सिंह”

  • जन्मस्थान : झगरपुर, बारा
  • जीवनकाल : 05/08/1915 – 27/11/2002
  • रचनाएँ- हिल्लोल, जीवन के राग, प्रलय सृजन

15- श्रीलाल शुक्ल

  • जन्मस्थान : अतरौली मोहनलाल गंज
  • जीवनकाल : 31/12/1925 – 28/10/2011
  • रचनाएँ- राग दरबारी, विश्रामपुर का संत, अज्ञातवास

16- प्रो. शिव वहादुर सिंह भदौरिया

  • जन्मस्थान : धन्नीपुर, लालगंज
  • जीवनकाल : 15/07/1927 – 07/08/2013
  • रचनाएँ- पुरवा डोल गई, सुजन और प्रक्रिया, मानस चंदन

17- अमर बहादुर सिंह ‘अमरेश”

  • जन्मस्थान : कदरावाँ, ऊँचाहार
  • जीवनकाल : 01/03/1929 – 02/06/1979
  • रचनाएँ- राज कलश, देवता मेरे देश का

18- रघुवीर सहाय

  • जन्मस्थान : लखनऊ
  • जीवनकाल : 09/12/1929 – 30/12/1990
  • रचनाएँ- हँसो हँसो जल्दी हँसो, सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरुद्ध।अज्ञेय के द्वितीय तार सप्तक में शामिल

19- देवीशंकर अवस्थी

  • जन्मस्थान : सथनी बाला, टेढ़ा
  • जीवनकाल : 05/03/1930 – 13/01/1966
  • रचनाएँ- ऋगुवेद, सामवेद और अथर्ववेद का हिन्दी अनुवाद, बैसवारी लोकरीति, कालिदास के सभी ग्रंथों का हिन्दी अनुवाद

20- मधुकर खरे

  • जन्मस्थान : ऊसरू, भोजपुर
  • जीवनकाल : 11/1935 – 10/01/1990
  • रचनाएँ- ये मेरा बैसवारा, सामने बैठ तुम हार गूथा करो

21- श्री स्वयम्बर सिंह गुरु जी

  • जन्मस्थान : रायपुर मझिगवां
  • जन्मतिथि : 01/07/1936
  • रचनाएँ- तृष्णा, तृप्ति, तेरह तरंग, तुष्टि

22 प्रो. श्री सूर्य प्रसाद दीक्षित

  • जन्मस्थान : बन्नावा, बछरावां
  • जन्मतिथि : 05/07/1938
  • रचनाएँ- उत्कर्ष, ज्ञानशिक्षा, कुल संदेश, प्रभास

23- श्री हरेन्द्र बहादुर सिंह

  • जन्मस्थान : चाँदा लालगंज
  • जन्मतिथि : 25.12.1939
  • रचनाएँ- पथ के गीत, कादम्बरी, गोशाला, गलियारा गाँव

24- श्री अशोक बाजपेयी

  • जन्मस्थान : रायबरेली
  • जन्मतिथि : 16/01/1941
  • रचनाएँ- सीढ़िया शुरू हो रही हैं, कविता का गल्प, अभी कुछ और

25- श्रीमती चित्रा मुद्‌गल

  • जन्मस्थान : निहाली खेड़ा धनीखेड़ा
  • जन्मतिथि : 10/12/1944
  • रचनाएँ- एक जमीन, बेईमान, अढ़ाई गज की ओढ़नी, आवां, द हाइना एण्ड अदर स्टोरी

26- दिनेश सिंह

  • जन्मस्थान : गौरा रुपई, लालगंज
  • जीवनकाल : 14/09/1947 – 02/07/2012
  • रचनाएँ- नये पुराने, नवनीत दशक

27 प्रो. श्री ओम प्रकाश सिंह

  • जन्मस्थान : उतरागौरी, लालगंज
  • जन्मतिथि : 08.12.1950
  • रचनाएँ- राना बेनी माधव (नाटक), सर्जना के पंख, इतिहास के पन्ने, ये समय के गीत हैं, एक चिंगारी और, नवगीत (8 खण्ड)

28- प्रो. श्रीमती चम्पा श्रीवास्तव

  • जन्मस्थान : आनंद नगर सदर, रायबरेली
  • जन्मतिथि : 13/07/1951
  • रचनाएँ : अंजुरी भर अभिव्यक्ति, विन्यास, इन्द्रधनुषी धड़कन
  • निष्कम्प दीपशिखा : डॉ० चंपा श्रीवास्तव (आस्थाग्रंथ) संपादक- प्रो० अशोक कुमार रायबरेली

29- आचार्य श्री सूर्यप्रसाद शर्मा ‘निशिहर’

  • जन्मस्थान : मानपुर, खीरों
  • जन्मतिथि : 12/09/1954
  • रचनाएँ- टुकवा, राना बेनी माधव, हार न माने, लाल पतंग पहिला खुद का सुधारौ, समय के शब्द, हाइकू

30- रामसनेही विनय

  • जन्मस्थान : पूरे भैरोमिश्र, लालगंज
  • जन्मतिथि : 10/01/1958
  • रचनाएँ- लोक सेवक, हजारिका, आग का दरिया, टुकड़े टुकड़े दुख, ठहरे हुए पानी में

31- डॉ० प्रो० संजय कुमार सिंह

  • जन्मस्थान : डीह
  • जन्मतिथि : 01/01/1968
  • रचना- आओ मन की बीन बजाएँ

32- डॉ० अशोक कुमार अज्ञानी

  • जन्मस्थान : रामपाल खेड़ा, कुर्री सुदौली
  • जन्मतिथि : 01/08/1967
  • रचनाएं : खुनखुनिया, माहे-परसू, धिरवा, विखर जाने दो, चिरइया कहाँ रहैं

33- श्री अवधेश सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत रायबरेली)

  • वर्तमान पता : पंचवटी नेबाज गंज
  • जन्मतिथि : 30/08/1970
  • रचना- स्मृति कलश

34- डॉ० आजेन्द्र प्रताप सिंह

  • जन्मतिथि : 01/03/1978
  • वर्तमान पता : कृष्णा नगर रायबरेली
  • रचनाएँ- बैसवाड़े का समृद्ध कथा साहित्य, शौर्य की सरजमीं बैसवारा, जायस और मलिक मोहम्मद जायसी समग्र, बैसवारा और पं० सूर्यकांत त्रिपाठी निराला समग्र

अन्य लेख पढ़े : राजा रावराम बख़्श सिंह (डौडियाखेड़ा) : सत्तावनी क्रांति के अमर नायक

लेखक/संकलनकर्ता –

सरयू-भगवती कुंज,
अशोक कुमार गौतम,
असिस्टेंट प्रोफेसर, साहित्यकार
शिवा जी नगर, रायबरेली (उ०प्र०)
मो० 9415951459