शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान-2023 प्रविष्ठियाँ आमंत्रित

शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान-2023 प्रविष्ठियाँ आमंत्रित

New Delhi : प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी 12 दिसम्बर, 2023 को ‘’शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान’’ हिंदी भवन, दिल्ली में दिये जाने है। भारत वर्ष में रहने वाले, किसी भी आयु वर्ग के, महिला-पुरूष, लेखक इसमें भाग ले सकते हैं।

  • शिल्पी चडढा स्मृति सम्मान में भाग लेने के लिए संबंधों पर आधारित, (दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 के दौरान प्रकाशित ) पुस्तकें आमंत्रित हैं (मां, पिता, देश, भाई, बहन आदि शीर्षक पर ),संबंधों पर प्रकाशित (किसी भी विधा पर ,काव्य संग्रह, लेख संग्रह,नाटक, उपन्यास, कहानी संग्रह आदि ) अपनी पुस्तक की दो प्रतियां कृपया निम्नलिखित पते पर भिजवांंये: सविता चड्ढा जन सेवा समिति (रजि), E.51, Deep Vihar, Rohini Sec.24 (आदर्श हॉस्पिटल के पास ), दिल्ली 110042.पर स्पीड पोस्ट /डाक से भेज सकते हैं। पुस्तक भेजने की सूचना, अपने परिचय और फोन नंबर, संपर्क पते के साथ मेल करना अनिवार्य है। (मेल savitawriter@gmail.com ).

आपकी पुस्तक मिलने के पश्चात आपको मेल पर पुष्टि कर दी जाएगी कि आपकी पुस्तक सम्मान हेतु प्राप्त हो गई है ।

  • शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान के अंतर्गत चयनित एक पुस्तक को सम्मान स्वरूप नकद धनराशि 5100 रूपये के साथ , प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि गरिमामय समारोह में प्रदान किया जायेगा। प्राप्त पुस्तकों में से चुनी गई 10 अन्य पुस्तकों के लेखकों को भी इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के बारे में सूचना आपको 15 नवम्बर, 2023 तक दे दी जायेगी।

  • उपरोक्तानुसार आप अपनी पुस्तकें अधिकतम 15 अक्टूबर , 2023 तक भेज सकते हैं।

डाँ. सविता चडढा
संस्थापक: शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान समारोह