हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों के लोकप्रिय नाम

हिंदी के साहित्यकारों को सीमित दायरे में बांधा नहीं जा सकता है। साहित्यकारों के लिए खुला आकाश है तो स्वच्छंद जमीं। कवि या लेखक अपनी कल्पनाओं से किसी वस्तु, स्थान, व्यक्ति आदि का मानो सजीव चित्रण प्रस्तुत करता है, तो कभी यथार्थ लिखता है। उन कवियों/लेखकों की अपरिमित योग्यता देखते हुए प्रस्तुत हैं –

हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों के लोकप्रिय नाम

  • वाल्मीकि – आदिकवि, महर्षि
  • स्वयंभू – अपभ्रंश का वाल्मीकि
  • आचार्य कालिदास – भारत का शेक्सपियर
  • सियारामशरण गुप्त – हिंदी का गोल्ड स्मिथ
  • बाबू जगन्नाथ दास – हिंदी का टेनिसन
  • आचार्य शिवपूजन सहाय – बिहार का महावीर प्रसाद द्विवेदी
  • शिवपूजन सहाय – भाषा का जादूगर
  • सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन – अज्ञेय, हिंदी का इलियट, कठिन गद्य के प्रेत
  • कबीर दास – कबीर साहब, वाणी का डिक्टेटर, विद्रोहीकवि
  • आचार्य केशव दास – कठिन काव्य का प्रेत, हिंदी का मिल्टन, क्लासिक पंडित
  • अब्दुल रशीद – आधुनिक रसखान
  • मिर्जा नासिर हसन – आधुनिक रहीम
  • बाबू श्याम सुंदर दास – शब्द सम्राट कोश
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल – साहित्य का महारथी
  • बिहारी – हिंदी का गालिब, शब्दों के चतुर, ध्वनिवादी कवि
  • जगदीश चंद्र माथुर – हिंदी का लघु प्रसाद
  • हरिश्चंद्र – भारतेंदु, रसा, युग का वैतालिक, हिंदी नवजागरण का अग्रदूत
  • कुंभन दास – अष्टछाप का ऋषि
  • गद्दाधर भट्ट – ऊँची योग्यता का कवि
  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला – मतवाला, निराला, साहित्यशार्दुल, महाप्राण
  • गोस्वामी तुलसीदास – लोकनायक, कवि शिरोमणि, कलिकाल का वाल्मीकि, नारी निंदक
  • सूरदास – वात्सल्य रस के सम्राट, अष्टछाप का जहाज, उद्धव का अवतार, पुष्टिमार्ग का जहाज
  • जयशंकर प्रसाद – नाटक सम्राट, आधुनिक कविता के सुमेरु
  • विद्यानिवास मिश्र – परंपरा जीवी
  • प्रताप नारायण मिश्र – हिंदी का लैम्ब
  • पंडित राम दीन मिश्र – हिंदी का मम्मट
  • आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी – अवतारी पुरुष, सुकवि किंकर
  • जानकी वल्लभ शास्त्री – छोटे निराला
  • राजा लक्ष्मण सिंह – हिंदी का मल्लिनाथ
  • बाबू जयशंकर प्रसाद – आधुनिक काल का पद्माकर
  • मैथिलीशरण गुप्त – हिंदी का राष्ट्र कवि
  • रामधारी सिंह दिनकर – आधुनिक काल का राष्ट्रकवि
  • महादेवी वर्मा – आधुनिक मीरा, विरह की कवयित्री, विरह की देवी
  • मुंशी प्रेमचंद – उपन्यास सम्राट
  • उपेन्द्रनाथ – अश्क, माध्यम वर्ग का चितेरा
  • विद्यापति – मैथिल कोकिल
  • सुमित्रानंदन पंत – गोसाइदत्त, पंत, प्रकृति का सुकुमार कवि, अप्सरालोक का कवि, स्वरसिद्ध,
  • हरिवंश राय – बच्चन, जनता के बीच के कवि , आत्मानुभूति के कवि
  • माखनलाल चतुर्वेदी – एक भारतीय आत्मा
  • नागार्जुन – वैद्यनाथ मिश्र, यात्री, ढक्कन, बाबा, राजनीतिक कवि
  • वृंदावन लाल वर्मा – बुंदेलखंड का चंदबरदाई
  • घनानंद – प्रेम की पीर का कवि
  • दुष्यंत कुमार – हिंदी गजलों का राजकुमार
  • भवानी प्रसाद मिश्र – कविता का गाँधी
  • गजानन माधव मुक्तिबोध – भयानक खबरों का कवि
  • रामविलास शर्मा – अगिया बेताल
  • मतिराम – पुराने पंथ के पथिक
  • वियोगी हरि – गद्य काव्य का लेखक
  • राजा शिव प्रसाद – सितारे हिन्द
  • मिश्र बंधु – गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र, शुक्र देव मिश्र
  • भूषण – भारतीय जनजीवन का कवि
  • त्रिलोचन – अवध का किसान कवि, धरती का कवि
  • मीराबाई – भक्ति के तपोवन की शकुंतला, राजस्थान का मरुस्थल की मन्दाकिनी
  • धर्मवीर भारती – प्रेम के कवि
  • रघुवीर सहाय – कुशल शिल्पी, आत्मचेतना कलाकार
  • वियोगी हरि – आध्यात्म चिंतन सर्वेश्वरवादी कवि, बज्रपति के उपासक
  • आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा – निशिहर
  • पुष्पदंत – हिंदी का भवभूति, भाखा की जड़, अभिमान मेरु, काव्य रत्नाकर, कविकुल तिलक
  • अमीर खुसरो – अब्दुल हसन
  • नंददास – गढ़िया और जड़िया कवि
  • हेमचंद्र – प्राकृत का पाणिनि, कलिकाल
  • बद्रीनाथ नारायण- चौधरी, प्रेमधन,
  • अयोध्या सिंह उपाध्याय – हरिऔध
  • राय देवी प्रसाद – पूर्ण
  • गया प्रसाद शुक्ल – स्नेही, त्रिशूल
  • गिरधर शर्मा – नवरत्न
  • सत्यनारायण – कविरत्न, ब्रज कोकिल, श्रीश
  • बाल मुकुंद गुप्त – शिवशंभू
  • चंद्रधर शर्मा – गुलेरी
  • जगन्नाथ प्रसाद – भानु
  • मोहनलाल महतो – वियोगी
  • जनार्दन प्रसाद झा- द्विज
  • रामेश्वर शुक्ल – अंचल
  • शिवरत्न शुक्ल – बलई
  • कांतानाथ पांडेय – चोंच
  • जगदंबा प्रसाद मिश्र – हितैषी
  • हरिकिशन – प्रेमी
  • जे.पी. श्रीवास्तव – गंगा प्रसाद श्रीवास्तव
  • पांडेय बेचन शर्मा – उग्र, अष्टावक्र
  • बद्रीनाथ भट्ट – सुदर्शन
  • राजेंद्र बाला घोष – बंग महिला
  • कृष्णदेव प्रसाद गौड़ – बेढब बनारसी
  • बालकृष्ण शर्मा – नवीन
  • केदारनाथ मिश्र – प्रभात
  • रमाशंकर शुक्ल – रसाल
  • लक्ष्मी नारायण – सुधांशु
  • रामकृष्ण शुक्ल – शिलीमुख
  • भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र – माधव
  • गिरजा दत्त शुक्ल – गिरीश
  • शिवमंगल सिंह – सुमन, विभ्राट वासना के कवि,
  • मुंशी सदा सुखलाल – नियाज
  • फणीश्वर नाथ – रेणु, धरती का धन
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी – बीसवीं सदी का बाणभट्ट, वैद्यनाथ द्विवेदी, व्योमकेश
  • बाबू गोपाल चंद्र – गिरिधर दास
  • विश्वंभर नाथ शर्मा – कौशिक, विजयानन्द दुबे
  • अभिमन्यु – अनत, शबनम
  • वासुदेव सिंह – त्रिलोचन, किवदंती पुरुष, अवध का किसान कवि
  • शमशेर बहादुर सिंह – कवियों के कवि, मूड्स के कवि, बात के कवि, कुलदीप सिंह
  • त्रयम्बक वीर राघवाचार्य – रंगेय राघव
  • कैलाश सक्सेना – काका, कमलेश्वर
  • नारायण प्रसाद – बेताब
  • चंडी प्रसाद – हृदयेश
  • शिव प्रसाद मिश्र – रूद्र, काशिकेय
  • गुलशेर खान – शानी
  • प्रभु लाल गर्ग – काका हाथरसी
  • मनोहर श्याम जोशी – कल के वैज्ञानिक
  • कृष्णदत्त शर्मा के०डी०, हाहाकारी
  • आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा – निशिहर

अशोक कुमार गौतम (असिस्टेंट प्रोफेसर)

श्री महावीर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय
हरचंदपुर – रायबरेली, उ०प्र०
मो० 9415951459