international hindi day poem/प्रेमलता शर्मा

आज विश्व हिंदी दिवस पर प्रेमलता शर्मा की रचना international hindi day poem सभी हिंदी भाषियों को समर्पित है जो विश्व के हर कोने में बसे है हिंदी का प्रचार -प्रसार कर रहे है
१० जनवरी २००६ से विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल से हुई तभी से अंतराष्ट्रीय हिंदी दिवस विदेश मंत्रालय में मनाया जाने लगा |

विश्व हिंदी दिवस पर कविता


हिंदी हमारी आन है हिंदी हमारी शान है
हम हिंद के बाशिंदे हैं हिंदी हमारी जान हैं
बात आजकल की ही नहीं है
बरसों पुरानी बात है
कल भी थी आज भी है

हिंदी हिंद का ताज है
कौन भुला सकता है

बाल्मीकि और वेद व्यास को
कौन अनजान है

रामायण और महाभारत से
जीवन को आलोकित करते
दोहे कबीर सूरदास के
तुलसीदास की रामचरितमानस ने
आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया
बुद्ध के उपदेशों ने

सही गलत का मार्ग प्रशस्त किया
प्रेमचंद की गोदान और कफन ने
एक निर्धन किसान की पीड़ा को बयां किया
कितनों के मैं   नाम गिनाऊं
अनगिनत हिंदी साहित्य के

यह वह सितारे हैं
हिंदी आज भी इन्हीं सितारों से

पश्चिम में भी सम्मानित है
हिंदी सिर्फ हिंद में ही नहीं

सात समुंदर पार भी अपनी छटा  बिखेरती हैं

international- hindi -day- poem
प्रेमलता शर्मा

आपको हिंदी कविता international hindi day poem /विश्व हिंदी दिवस पर कविता /प्रेमलता शर्मा की रचना कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।|आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है| whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, ९६२१३१३६०९ संपर्क कर कर सकते है।