साहित्यकार सविता चड्ढा को राष्ट्र रत्न की उपाधि/savita chadha

 

साहित्यकार सविता चड्ढा को राष्ट्र रत्न की उपाधि

 

writer-savita-chadha-received-title-rashtra-ratna
सविता चड्ढा

प्रोन्नति फाउंडेशन एवं कंट्री आफ इंडिया न्यूज़पेपर द्वारा 26 जनवरी को आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में साहित्य और समाज सेवी जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की वरिष्ठ साहित्यकार और लेखिका श्रीमती सविता चड्ढा को उनके साहित्यिक योगदान एवं समाज में उत्थान एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए “राष्ट्र रत्न उपाधि” से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी आपको “साहित्य सुधाकर की उपाधि”, “आदर्श महिला सम्मान”, ” दिल्ली गौरव सम्मान”, “साहित्य गौरव सम्मान”, ” सरस्वती सम्मान” आदि मिल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 30 से अधिक वर्षों से जहां आप नारी सेवा सदन के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सक्रिय हैं वहीं साहित्य सृजन के द्वारा आप अपनी महती भूमिका निभा रही हैं।

अन्य लेख पढ़े:  अनुभव 

आपकी साहित्यिक सक्रियता 1984 से बनी हुई है और अब तक आपकी 41 पुस्तकें विभिन्न विषयों पर प्रकाशित हो चुकी हैं। आपकी कहानियों पर जहां फिल्मों का निर्माण किया गया है , वहीं नाटक मंचन भी हुए हैं और 60 से अधिक कहानियां आकाशवाणी से पंजाबी और हिंदी में प्रसारित हो चुकी हैं। पत्रकारिता पर लिखी आपकी तीन किताबें सहायक ग्रंथ के रूप में कई विश्वविद्यालयों में संस्तुत हैं। आपकी लिखी बाल कहानियाँ कक्षा 6,7,8 के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। आपकी कहानियों पर विश्वविद्यालयों में शोध हो चुके हैं। आपकी साहित्यिक यात्रा की बहुत उपलब्धियां है।
समाज सेवी और लेखिका श्रीमती मुक्ता मिश्रा, प्रोन्नति फाउंडेशन की संस्थापक ने श्रीमती सविता चड्ढा का राष्ट्र रत्न उपाधि के लिए चयन किया।