शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान शाहाना परवीन को मिला
  • कला-संस्कृति,साहित्य और सामाजिक सरोकारों को समर्पित सविता चड्ढा जन सेवा समिति ने दिए चार सम्मान
  • हीरों में हीरा सम्मान प्रसून लतांत
  • साहित्यकार सम्मान डॉ संजीव कुमार
  • शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान शाहाना परवीन
  • गीतकारश्री सम्मान रंजना मजूमदार

नयी दिल्ली : सविता चड्ढा जन सेवा समिति, दिल्ली द्वारा हिन्दी भवन में चार महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किए गए । अपनी बेटी की याद में शुरू किए सम्मानों में, अति महत्वपूर्ण “हीरों में हीरा सम्मान” इस बार गांधीवादी विचारक प्रसून लतांत को, साहित्यकार सम्मान साहित्यकार एवं प्रकाशक डॉ संजीव कुमार और शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान शाहाना परवीन और रंजना मजूमदार को गीतकारश्री सम्मान महामहोपाध्याय आचार्य इंदु प्रकाश और इंद्रजीत शर्मा के कर कमलों से प्रदान किया गया। अनिल जोशी और राजेश गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की । शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान समारोह की संस्थापक एवं महासचिव, एवं साहित्यकार सविता चड्ढा ने  शाहाना परवीन को सम्मान के साथ साथ पाँच हज़ार एक सौ रुपए की नकद राशि भी प्रदान की और देश भर से पधारे लेखकों, कवियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान माँ और बेटी के मधुर संबंधों को समर्पित है।

अपनी बेटी के लिए पिछले सात साल से प्रारम्भ इन सम्मानों के लिए सविता चड्ढा की सराहना 

इस अवसर पर प्रसून लतांत ने स्वयं को हीरों मे हीरा सम्मान दिये जाने पर समिति का आभार व्यक्त किया और सभा को संबोधित करते इन सम्मानों को दिए जाने को साहित्य में सकारात्मकता के रूप में लिए जाना कहा। अपनी बेटी के लिए पिछले सात साल से प्रारम्भ इन सम्मानों के लिए सविता  की सराहना की । इस अवसर पर डॉ.संजीव कुमार, डॉ स्मिता मिश्रा। शकुंतला मित्तल ने अपने विचार रखें और इन सम्मानों की निष्पक्षता और चुने जाने की प्रक्रिया अपनी बात कही ।

इस वर्ष प्राप्त पुस्तकों में से अन्य 14 लेखकों की पुस्तकों का चयन भी किया था। इस अवसर पर डॉ विनय सिंघल निश्छल को उनकी पुस्तक, संबंध, व्यक्त अव्यक्त,  नाज़रीन अंसारी को ,मां और लफ्जों का संगम पुस्तक के लिए ,. अर्चना कोचर, को तपती ममता में गूंजती किलकारियां संग्रह के लिए , आशमा कौल को स्मृतियों की आहट के लिए ,. राही राज को उनकी पुस्तक पिता के लिए,. कमल कपूर को जिएं तो गुलमोहर के तले, के लिए  रत्ना भादोरिया को “सामने वाली कुर्सी” के लिए ,डॉ पुष्पा सिंह बिसेन को उनके उपन्यास “भाग्य रेखा” के लिए,. अंजू कालरा दासन ‘नलिनी’ को उनके संग्रह “आईना सम्बन्धों का” के लिए , यति शर्मा को उनकी पुस्तक “आधी रात की नींद”,  हेमलता म्हस्के को “”अनाथों की माँ सिंधुताई” के लिए शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान समारोह ” में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जापान, लंदन, अमेरिका के आलावा दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मध्य प्रदेश, लखनऊ,आगरा, राजस्थान, मुरादाबाद, इंदौर,बैंगलोर , पंजाब, नोएडा और दिल्ली के साहित्यकार और गणमान्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ कल्पना पांडेय ने किया ।

Shilpi- chaddha- smriti- award
शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान 2021- परिणामों की घोषणा

शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान, 2021-  परिणामों की घोषणा

सविता चड्डा जन सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को दिए जाने वाले चार पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।

शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान :  डॉ. मंजु रूस्तगी, चेन्नई

हीरो में हीरा सम्मान: ओम प्रकाश प्रजापति, ट्रू मीडिया, दिल्ली

गीतकारश्री सम्मान :  डॉ. मधु चतुर्वेदी,गजरौला 

साहित्यकार सम्मान : राजेंद्र नटखट , दिल्ली

डॉ मंजु रूस्तगी, चेन्नई द्वारा भेजे गए लेख को इस बार चुना गया है  शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान 2021 के लिए। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान के अंतर्गत  ₹5100 की नगद राशि के साथ प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्रम, पुष्प माला आदि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार सविता चड्डा द्वारा अपनी बेटी की स्मृति  शुरू किया  है।

इस अवसर पर  शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान  के अलावा उपरोक्त  तीन महत्वपूर्ण  सम्मान भी प्रदान किए जाने हैं जिन्हें प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्रम और माल्यार्पण द्वारा एक गरिमा पूर्ण आयोजन  में इस समारोह में सम्मानित  किया जाना है।

देशभर से प्राप्त प्राप्त लेखों में से 20 अन्य ऐसे साहित्यकारों के लेखों को भी चुना गया है जिन्हें इस समारोह में प्रतीक चिन्ह प्रधान कर सम्मानित किया जाएगा:

1.डॉक्टर घमंडी लाल अग्रवाल, गुरुग्राम

 2. डॉक्टर दर्शनी प्रिया, दिल्ली 

3. डॉक्टर कल्पना पांडेय, नोएडा 

4. डॉ अंजू गहलोत, दिल्ली 

5. निहाल च॔द शिवहरे,झांसी

6. सुरेखा शर्मा, गुरुग्राम 

7. डा. दुर्गा सिन्हा,फरीदाबाद 

8. सरला मेहता, इंदौर

9. अभिमन्यु सिंह, रायबरेली

10. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा,आगरा

11. डा. अलका शर्मा,दिल्ली

12. रश्मि संजय श्रीवास्तव, लखनऊ

13. सविता स्याल, गुरुग्राम

14. डॉ शकुंतला मित्तल,

15. सविता मिश्रा, बेंगलुरु

16. सरिता गुप्ता ,दिल्ली 

17. डॉक्टर पुष्प लता ,मुजफ्फरपुर

18. सोनिया सोनम, पानीपत 

19. शशि कोछर, रोहतक

20. यति शर्मा, दिल्ली

21. अंजु भारती, दिल्ली

उपरोक्त के अलावा प्राप्त सभी लेखों को समिति द्वारा  एक पुस्तक में भी समायोजित करने की योजना है। समिति के अध्यक्ष सुभाष चडढा ने देश भर से इस सम्मान के लिए लेख भेजने के लिए सभी लेखकों, कवियों और साहित्यकारों का आभार प्रकट भी किया और उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान के पल-आशा शैली

सन्तान जब असमय साथ छोड़ दे, वह दुख उत्सव में कैसे बदला जा सकता है यह बात कोई साहित्यकारों से सीखे। दिल्ली की ख्याति लब्ध साहित्यकार  सविता चड्ढा जी से सीखे। आप हर वर्ष दिवंगत बेटी शिल्पी के नाम पर बाल साहित्यकारों को सम्मानित करती हैं।

 दिल्ली में शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान के पल।

आशा शैली

कभी कविता प्रतियोगिता कभी लघुकथा या कहानी। इस बार बाल उपन्यास की बारी थी और यह प्रतियोगिता आपकी इस अकिंचन मित्र  के हिस्से में आई। पुरस्कार में शाल, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ इक्यावन सौ का चैक लेकर वापस उत्तराखण्ड लौट रही हूँ। शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान के पल। मेरे बाल उपन्यास ‘कलकत्ता से अण्डमान तक’  को पुरस्कार के लिए चयनित करने वाले जज  श्री ओम प्रकाश सपरा जी और आशीष कांधवे के साथ। श्याम किशोर सहाय एडिटर लोकसभा टीवी, सविता चड्ढा, सुरेश नीरव, डॉ लारी आज़ाद, घमंडी लाल अग्रवाल जी एवं अन्य प्रथम पंक्ति के लेखक। उदासियों  को उत्सव में बदलने का नाम है “शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान” – सविता चड्ढा
पढ़े : दरवेश भारती के साथ आखिरी मुलाकात 

उदासियों को उत्सव में बदलने का नाम हैं “शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान।” 

पिछले चार वर्षों से दिए जा रहे शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान के बारे में बताते हुए सविता चड्ढा ने कहा “उदासियों को उत्सव में बदलने का नाम हैं “शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान।”  सविता चड्ढा जन सेवा समिति, दिल्ली द्वारा हिन्दी भवन में आज चार  महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किए गए । अपनी बेटी की याद में शुरू किए सम्मानों में, अति महत्वपूर्ण “हीरों में हीरा सम्मान ” प्रो डॉ लारी आज़ाद को, साहित्यकार सम्मान , श्री घमंडीलाल  अग्रवाल, शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान, श्रीमती आशा शैली  को और  गीतकारश्री सम्मान ,पंडित सुरेश नीरव को  दिया गया. शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान समारोह की संस्थापक एवं महासचिव, एवं साहित्यकार सविता चड्ढा ने श्रीमती आशा शैली को सम्मान के साथ साथ पाँच हज़ार एक सौ रुपए की नकद राशि भी प्रदान की और देश भर से पधारे लेखकों, कवियों का स्वागत किया। देश भर से प्राप्त पुस्तकों में से कुछ पुस्तकों के लेखकों  को  भी  इस अवसर पर सम्मानित किया गया।  संतोष परिहार को उनकी पुस्तक “पेड़ चढ़े पहाड़”,  डा अंजु लता सिंह को ” सारे जमीं पर”, श्रीमती सूक्ष्म लता महाजन को ” नन्हे मुन्ने””,. श्रीमती वीणा अग्रवाल को उनकी पुस्तक ” नन्ही काव्या”,  श्रीमती सुषमा सिंह को उनकी पुस्तक “नन्हा पाखी” और डॉक्टर सुधा शर्मा को उनकी पुस्तक ” तेरे चरणों में” के लिए सम्मानित किया गया।
पढ़े :संस्मरण आशा शैली के साथ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीश्याम किशोर सहाय , एडिटर लोक सभा टीवी, अध्यक्ष श्री  सुभाष चडढा , सविता चडढा द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए। विशिष्ट अतिथि डॉ आशीष कांधवे, आधुनिक साहित्य और गगनांचल  के संपादक और साहित्यकार,  श्री ओम प्रकाश सपरा, सेवानिवृत्त  मेट्रोपोलिटन  मेजिस्ट्रेट  और साहित्यकार , श्री ओम प्रकाश प्रजापति,ट्रू मीडिया चैनल संस्थापक की  इस अवसर पर विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन वरिष्ठ कवि  श्री अमोद कुमार ने किया।
इस अवसर पर  श्री/श्रीमती वीणा अग्रवाल, डॉ कल्पना पांडेय , अंजू भारती  और उनके पति , ब्रह्मदेव शर्मा ,जगदीश चावला , राजेंद्र नटखट, मधु मिश्रा, महेश बसोया , डॉ शक्तिबोध, सुमन कुमारी , उमेश मेहता, किशनलाल, जुगल किशोर,, दिनेश ठाकुर, सुषमा सिंह, सूक्ष्मलता महाजन, डॉ अंजुलता सिंह, सोनल चड्ढा, रोहित कुमार, दीपाली चड्ढा ,अभिराज चड्ढा,  भी शामिल हुए. आपके अलावा और भी मित्र उपस्थित रहे, आप सबका तहे दिल से शुक्रिया।