डॉक्टर सविता चड्ढा को टोक्यो में मिला “परिकल्पना यात्रा सम्मान ” और राष्ट्र गौरव साहित्य सम्मान”

डॉक्टर सविता चड्ढा को टोक्यो में मिला “परिकल्पना यात्रा सम्मान ” और राष्ट्र गौरव साहित्य सम्मान”

परिकल्पना संस्था के रजत जयन्ती यात्रा समारोह का जिन्जा स्थित कोको आडिटोरियम, टोकियो में आयोजन किया गया। हिंदी अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह के आयोजन मे

हिंदी साहित्याकार डॉक्टर सविता चड्ढा को ”परिकल्पना यात्रा सम्मान ” से सम्मानित किया गया इसके साथ हि उन्हें आई. पी. फाउंडेशन इंटरनेशनल द्वारा ‘राष्ट्र गौरव साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। डॉक्टर रविन्दर प्रभात और डॉक्टर स्मिता मिश्रा द्वारा सम्मानित करते हुए लेखिका का परिचय देते हुए उनके साहित्य सृजन की सराहना की गई। ये सम्मान उन्हें उनकी सृजनात्मक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति , हिंदी समाज, साहित्य , भाषा एवं संस्कृति को वैश्विक स्तर समृद्ध करने और हिंदी समाज में उच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है की लेखिका सविता चड्ढा पिछले चलीस वर्षों से हिंदी साहित्य में सृजनरत हैँ और देश विदेश में अनेक सम्मानो से सम्मानित हैं।
इस आयोजन में अमेरिका, प्रयागराज, दिल्ली, आगरा, उज्जैन, लखनऊ व दिल्ली के अनेक साहित्यकारों ने सहभागिता की।